फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिसिंपल बीनू डोगरा ने दी पूरे विभाग को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


कार्टून प्रतियोगिता में आरती अव्वल

-सेक्टर-26 के गोस्वामी गणेश दत्त सनातन कॉलेज में बायोरिथम साइंस कम कल्चर फेस्टिवल


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के गोस्वामी गणेश दत्त सनातन कॉलेज में सोमवार को बायोरिथम साइंस कम कल्चर फेस्टिवल का आयोजन हुआ। यह आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग के सहयोग से किया। इस प्रतिस्पर्धा में सेक्टर-42 के स्नातकोत्तर राजकीय कन्या महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्राओं ने अपने विभाग अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं हुईं। कार्टून प्रतियोगिता में छात्रा आरती ने प्रथम स्थान और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूट बैग सजावट प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम और सोनाली कैंथ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिसिंपल प्रो. बीनू डोगरा ने सभी छात्राओं को उनके कुशल प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद देते हुए पूरे विभाग को बधाई दी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें