विद्यार्थियों को दी फॉरेंसिक साइंस की जानकारी
- यूआईएलएस व सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने आयोजित की कार्यशाला
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूआईएलएस व सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने वीरवार को पीयू में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को अपराध दृश्य प्रबंधन और अपराधियों को पकड़ने के लिए काम आने वाली तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को घटनास्थल का भी लाइव डेमो भी दिखाया गया। फॉरेंसिक साइंस के प्रयोग से कैसे अपराधियों तक पहुंचा जा सकता है, इस पर भी जानकारी दी। यूआईएलएस निदेशक प्रो. रतन सिंह ने व्यवहारिक पहलुओं को विद्यार्थियों को जानकारी दी। डीएसपी सीडीटीआई रमेश कुमार ने अपराध स्थल पर जांच अधिकारी व फॉरेंसिक टीम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बलात्कार, हत्या, पोस्ट बम विस्फोट से संबंधित डमी अपराध दृश्यों को भी दिखाया। सीएफएसएल केपूर्व निदेशक एलएस राणा ने भी विद्यार्थियों को कई जानकारियां दीं।