जीजीएस कालेज (वुमन) सेक्टर 26 नेटबॉल चैंपियन बना
- पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कालेज खेल प्रतियोगिताएं
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीयू इंटर कॉलेज हैंडबॉल (पुरुष) और नेटबॉल (महिला) टूर्नामेंट के फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना हैंडबॉल (पुरुष) वर्ग में विजेता बना। एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर 26 दूसरे और डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 तीसरे स्थान पर रहा। वहीं जीजीएस कालेज (वुमन) सेक्टर 26 ने नेटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस की टीम दूसरे और एमसीएम डीएवी कॉलेज 36 की टीम तीसरे स्थान पर रही।