फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नी6

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानजी भाजपा से रूठकर कांग्रेस में शामिल हुए: डॉ. राजकुमार
विज्ञापन

अमृतसर। आल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधायक राजा वडि़ंग की ओर से हनुमान चालीसा का स्वरूप ट्विटर पर गलत ढंग से पोस्ट करने के बाद विधायक डॉ. राजकुुमार ने भी विवादित बयान दिया है । डॉ. राजकुमार ने कहा की भगवान हनुमान भाजपा से रूठकर अब कांग्रेस में शामिल हो गए है। डॉ. राजकुमार को राजा वडि़ंग की विवादित टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा की हनुमानजी विश्व गुरु है । उनके बारे में किसी को भी गलत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ हनुमान जी को दलित बता रहे हैं। कोई भाजपा नेता उन्हें मुसलमान बता रहा है। इसी टिप्पणियों से नाराज होकर हनुमान जी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें