हॉर्सशू बार में मिली गड़बड़ी, एक लाख पेनल्टी
शिकायत मिलने पर एक हफ्ते पूर्व एक्साइज विभाग ने मारा था छापा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। होटल एंड रेस्टोरेंट के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट शराब ठेकों में मिली अनियमितताओं के चलते ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने अनियमितताओं की शिकायत के बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेस एक के एक मॉल में स्थित हॉर्सशू बार एक्सचेंज पर एक हफ्ते पूर्व छापा मारा था। रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ी के चलते विभाग की ओर से रेस्टोरेंट का संचालन करने वाली फर्म बेस्ट लोरिकल्चर को नोटिस जारी किया गया था। चंडीगढ़ एक्साइज डिपार्टमेंट के एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके पोपली ने बताया कि रेस्टोरेंट की ओर से शराब की बिक्री और स्टॉक रजिस्टर को सही तरीके से मेनटेन नहीं किया गया था। इसके चलते पर 1 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।