फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स रे तकनीक को समझना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


एक्स-रे विवर्तन तकनीक को सीखने की जरूरत

चंडीगढ़। पीयू में एसएआईएफ व सीआईएल की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन वीसी प्रो. राजकुमार ने किया। उन्होंने एक्स-रे विवर्तन तकनीक के बारे में कहा कि अनुसंधान के साथ-साथ इसको सीखने की भी जरूरत है। इस तरह की कार्यशालाओं को सामान्य के लिए खुला बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस लैब के खुलने का समय बढ़ाकर 15 घंटे कर दिया गया है ताकि स्टूडेंट्स व शोधार्थियों को लाभ मिल सके। संयोजक डॉ. सुभाष साहू ने भी विचार रखे। प्रतिभागियों को एक्स-रे उपकरण सुविधा की स्थिति पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला में कई संस्थानों ने पंजीकरण कराया। कई विशेषज्ञ भी शामिल हुए। डॉ. अकिहितो, प्रोफेसर गीता, प्रो. पी वेणुगोपाल, प्रो. संजय मंडल, डॉ. एआर चौधरी, प्रो. ए रमनान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें