लेखक एक लाइट हाउस की तरह होता है : डा. संधू
चंडीगढ़।
पंजाब यूनिवर्सिटी के पंजाबी विभाग ने रू-ब-रू कार्यक्रम की शुरूआत की है। पंजाबी साहित्य अकादमी के सहयोग से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में लेखन कार्य से जुड़ी हस्तियों से उनके जीवन और समाज में योगदान पर चर्चा होगी। वीरवार को रू-ब-रू कार्यक्रम में डॉ. वरयाम सिंह संधू ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि लेखक एक लाइट हाउस की तरह होता है, जो अपनी लेखनी से समाज के अंधकार को दूर करने का संदेश देता है। उनकी लेखनी सिख धर्म और सामाजिक उत्थान से प्रभावित है। इस दौरान पंजाबी विभाग के चेयरमैन डॉ. योगराज और पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान प्रो. सुखदेव ने भी पंजाबी साहित्य के बारे में बताया। रू-ब-रू के दौरान राम अर्श, प्रो. उमा सेठी, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. पवन कुमार और डॉ. अश्विनी सहित कई शोधार्थी और छात्र मौजूद रहे।