संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-6 स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये और सिगरेट के पैकेट चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-6 निवासी ईश्वर सिंह आर्य ने बताया कि उनकी सेक्टर-6 मार्केट में परचून की दुकान है। वीरवार रात करीब 9:15 बजे वे दुकान बंद करके घर चले गए थे। वे शुक्रवार सुबह करीब 6 दुकान पर पहुंचे तो शटर खुला था, ताले टूटे थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो गल्ले से कुछ सिगरेट के पैकेट और करीब 20 हजार रुपये नहीं थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।