फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सर्जिकल कैंप सप्ताह के पहले दिन 20 मरीजों की सर्जरी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सोमवार को आयुष्मान भारत-चिरायु सर्जिकल कैंप सप्ताह के पहले दिन 20 मरीजों की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि पहले दिन कुल 20 ऑपरेशन किए गए जिसमें आंख के 6, जनरल सर्जरी 7, हड्डी की सर्जरी 3, ईएनटी ऑपरेशन 4 हुए। उन्होंने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य सर्जरी की आवश्यकता वाले पात्र लाभार्थियों को बिना विलंब उपचार उपलब्ध कराना है। यह विशेष अभियान राज्य के सभी जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है। यह अभियान 22 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें