फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दिशांक, हरियाणा में भव्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परिणाम वीरवार को घोषित कर दिए। पंचकूला जोन के पांच राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ में रीजन में बारहवीं कक्षा का परिणाम बेहतरीन रहा। साल 2018 में पंचकूला जोन में 85.65 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, जो इस बार करीब दो प्रतिशत बढ़कर 87.57 हो गए हैं। इस बार के रिजल्ट में दिशांक जिंदल, अनुषा सिंह, अदित जिंदल, कीर्ति बंसल चंडीगढ़ के टापर्स रहे हैं। वहीं, हरियाणा स्टेट में जींद की भव्या, हिसार की रुबानी चीमा, गुरुग्राम की आकृति, हिसार की ग्रेसी सिंह, और रोहतक की दक्षिता ने टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पार्थ सैनी, पुष्पदीप सिंह और समक्ष ने टॉप किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में विवेक कुमार, मुस्कान जंवाल, महक शर्मा टॉपर्स रही हैं। बता दें कि पंचकूला जोन में इस बार परीक्षा में 2,00,657 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 87.57 प्रतिशत पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें