मुनि मंदिर में 50वां वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस
-26 से 28 फरवरी तक होगा आयोजन, पठानकोट के कथावाचक व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री करेंगे सत्संग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-23डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधू आश्रम) में 50वां वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा 3 मार्च को मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया जायेगा। प्रधान दलीप चंद गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना दिवस पर भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की जाती है। इस कार्यक्रम के बारें में सांस्कृतिक सचिव पं दीप शर्मा व सभा के महासचिव एनएस चौहान ने बताया कि 26 से 28 फरवरी को मंदिर परिसर में सुबह भगवान हनुमान जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। शाम को 5 बजे से 8 बजे तक पठानकोट से आए कथावाचक व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री सत्संग कर श्रद्धालुओं पर अमृतवर्षा करेगें। 3 मार्च को सुबह 8 बजे हवन किया जायेगा। 10 बजे कथा व्यास द्वारा प्रवचन किये जाएंगे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।