मशहूर नृत्यांगना ने सिखाए नृत्य के गुर
चंडीगढ़। जब नृत्य सीखने की बात हो, वो भी मशहूर नृत्यांगना सुचित्रा मित्रा से तो सभी का उत्साहित होना लाजमी हैं। देश-विदेश में अपने नृत्य से खास पहचान रखने वालीं इस मशहूर नृत्यांगना की डांस वर्कशाप इनदिनों टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में आयोजित की जा रही है। इसमें बच्चों से लेकर कुल 40 युवा हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को नृत्यांगना ने भारतीय संस्कृति की जान शास्त्रीय नृत्य के बारे में बताया। यह वर्कशाप चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित की जा रही है। अकादमी के चेयरमैन कमल अरोड़ा ने बताया कि इस वर्कशाप का मकसद शहर के युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने है। इस वर्कशाप का बेहद अच्छा रिस्पांस मिला है। यह वर्कशाप 20 जनवरी तक जारी रहेगी।