फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के गुर शिक्षकों व स्टूडेंट्स ने सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन रक्षक तकनीक के जरिये मॉक ड्रिल
विज्ञापन


- एनडीआरएफ की टीम ने शिक्षकों व स्टूडेंट्स को बताए आपदा प्रबंधन के तरीके


फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में शनिवार को एनडीआरएफ की ओर से शिक्षकों व स्टूडेंट्स को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार व यूटी फायर ऑफिसर नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई बारीकियां बताईं। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए इस समय देशभर में आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जा रहे हैं। पीयू में भी डिजास्टर मैनेजमेंट का कोर्स कराया जा रहा है। इस मौके पर दो टीमों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। जीवन रक्षक प्रयासों में उपयोग किए जाने वाले कई उपकरणों को प्रदर्शित करने के लिए मॉक ड्रिल की गई। आग, भूकंप और बाढ़ के दौरान बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान नाव का भी प्रयोग करना सिखाया गया। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के तमाम लोग यहां पहुंचे जो घंटों तक यहां डटे रहे। पाठ्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर कृष्ण मोहन ने भी स्टूडेंट्स को बारीकियां बताईं। प्रो. आशुतोष कुमार और डॉ. जयंती दत्ता ने यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मियों को भी इसका अभ्यास कराया। साथ ही बताया कि भविष्य में भी इसके अभ्यास होने चाहिए। सुरक्षाकर्मी व अन्य लोग भी अपनेआप को अपडेट रखें। आपदा के समय सभी लोग सीखे तरीकों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें