फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडर्स मामले में एडवाजर से मिले भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडर्स की खबर में जोड़ें....
विज्ञापन


स्ट्रीट वेंडर्स मामले में एडवाइजर से मिले भाजपाई
चंडीगढ़। वेंडर्स के आवंटन क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से मिला। भाजपा मीडिया विभाग के इंचार्ज रविंदर पठानिया ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, पूर्व पार्षद सौरभ जोशी, एससी गुप्ता, सौरभ खुराना और जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने एडवाइजर को बताया कि शहर के वेंडर्स को आवंटन किए जाने वाले क्षेत्रों को लेकर काफी असमंजस है और काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या को जल्द से जल्द हल करवाने का आग्रह किया। मनोज परिदा ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों की बात सुनने के पश्चात कहा कि वह जल्द ही इस समय का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें