फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमजीत सिंह को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
परमजीत सिंह को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

चंडीगढ़। 26वां राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक सम्मेलन में चंडीगढ़ के स्टेट अकादमिक कार्डिनेटर परमजीत सिंह को उनके प्रयासों के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय स्तर पर शील्ड देकर सम्मानित किया। यह सम्मेलन 27 से 30 दिसंबर तक उड़ीसा में आयोजित किया गया था। परमजीत सिंह विज्ञान प्रोजेक्ट निर्माण के लिए शिक्षकों और बाल वैज्ञानिकों का मार्ग दर्शन और उन्हें प्रशिक्षित कर रहे थे। हर साल यह सम्मेलन राज्य स्तर पर आयोजित किया जाता है। सर्वश्रेष्ठ चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए भेजा जाता है। यह सम्मेलन भारत सरकार का विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का एक प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें