फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी नंबर चार में लगेगा स्टैंड पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालोनी नंबर चार में पानी के लिए लगेगा स्टैंड पोस्ट
विज्ञापन

चंडीगढ़। वार्ड नंबर-20 के पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने वीरवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की कॉलोनी नंबर चार में पानी के लिए स्टैंड पोस्ट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिलानाथ गुप्ता, मंडल महासचिव सुरेश कुमार, सतबीर सिंह ठाकुर सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। देवशाली ने कहा कि कॉलोनी नंबर चार के निवासियों को काफी अरसे से पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था। गर्मियों में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती थी। इस कार्य को शीघ्र करवाने हेतु पार्षद निधि में से इसे स्वीकृति दी गई। शीघ्र ही कॉलोनी के निवासियों को पीने के पानी की कमी से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी यदि ऐसा प्रतीत हुआ कि पानी के और नल लगाने की आवश्यकता है तो वह भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें