रायपुररानी। थाना क्षेत्र के हंगोली गांव में एक 19 वर्षीय लड़की के लापता होने की खबर है। लड़की की माता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सबसे बड़ी 19 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।