फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिले में 19 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित, 32 ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-7 पर मौली चौक और जीरकपुर-कालका फ्लाईओवर सबसे ज्यादा हादसा बहुल क्षेत्र
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पिछले वर्ष 232 सड़क हादसों में 102 लोगों ने जान गंवाई और 197 लोग घायल हुए हैं। हादसों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर प्रशासन ने जिले में 19 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए हैं। इन ब्लैक स्पॉटों पर 32 लोगों ने जान गंवाई है। 2023 के सड़क हादसों की रिपोर्ट एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आईआरडीए) के द्वारा तैयार की गई। इसी आधार पर जिले में ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।
पिछले दिनों डिस्ट्रिक रोड मैनेजर के साथ पुलिस, एनएचएआई, नगर निगम, एचएसवीपी और अन्य विभागों के अधिकारियों ने इन स्थानों का दौरा कर हादसों को रोकने की योजना बनाई है। हादसों को रोकने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने, डिवाइडर पर ग्रिल ऊंचे करने, हाईस्पीड के चालान और बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान करने पर जोर दिया गया। जिला रोड मैनेजर आशीष गुरंग ने बताया कि सबसे ज्यादा हादसे रायपुररानी में नेशनल हाईवे-7 मौली चौक के पास हुए हैं। यहां पिछले साल पांच लोगों ने जान गंवाई। इसके अलावा जीरकपुर-कालका फ्लाईओवर दूसरा हादसा बहुल क्षेत्र है। यहां चार लोगों ने अपनी जान गंवाई। संवाद
विज्ञापन

यह होता है ब्लैक स्पॉट
सड़क पर जिस जगह बार-बार हादसे होते हैं, वहां ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया जाता है। सरकार की तरफ से किसी सडक़, हाईवे, एक्सप्रेस-वे पर अगर एक ही जगह तीन साल में पांच सड़क हादसे हो जाएं। इसके अलावा किसी जगह पर तीन साल में दस मौत हो जाएं तो उसे ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है। हादसे के आसपास का 500 मीटर का क्षेत्र ब्लैक स्पॉट माना जाता है।
इन जगहों का मना गया ब्लैक स्पॉट
- रायपुररानी में नेशनल हाईवे-7 मौली चौक के पास 2023 में पांच लोगों ने जान गंवाई

- सेक्टर-20 और 14 के मध्य से गुजरने वाले फ्लाईओवर को ब्लैक स्पॉट माना गया है। कालका से जीरकपुर की तरफ जाते समय सेक्टर-20 के फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय लोग हाईवे पार करते हैं। इस कारण हादसा होता है।
विज्ञापन

- सेक्टर-21 महेशपुर राम डेयरी के समीप हाईवे क्रॉस करना, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है

- चंडीमंदिर बिड घग्गर के समीप हाईवे पार करना और रांग साइड चलना

- पिंजौर में नेशनल हाईवे-5 अमरावती के पास

- पिंजौर में नेशनल हाईवे-5 सुरजपुर बस स्टॉप के पास

- पिंजौर में नेशनल हाईवे-5 एचएमटी एरिया के समीप

- कालका में गांधी चौक के पास

- माजरी चौक पर से ओल्ड पंचकूला

- पिंजौर में नेशनल हाईवे-5 सुरजपुर बाईपास

- नेशनल हाईवे-7 सेक्टर-25 व 26 कट

- नेशनल हाईवे-7 सेक्टर-26 व 27 कट

- नेशनल हाईवे-7 गांव माणक्य के समीप

- नेशनल हाईवे-7 अलीपुर बस स्टॉप के समीप

- नेशनल हाईवे-21ए पिंजौर के गांव बसौला के समीप

- नेशनल हाईवे-21ए पिंजौर सुखोमाजरी बाईपास

- नेशनल हाईवे-21ए पिंजौर गांव रामपुर जंगी के समीप

- चंडीमंदिर कमांड अस्पताल के सामने

- सेक्टर-6 व 7 की ट्रैफिक लाइट पर


जिले में 19 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों के साथ मौके पर दौरा किया गया है। जल्द ही विभागों की तरफ से काम पूरे किए जाएंगे। - मनप्रीत सिंह सूदन, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें