फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 186 श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
186 श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में किया रक्तदान
विज्ञापन

माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान लगाया गया जागरूकता शिविर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। पांचवें दिन रक्तदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन समाजसेवी एनके सिंगल और एनएन ने किया। रविवार को शिविर में 186 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जागृत ब्राह्मण सभा, पंचकूला द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी पंचकूला एवं ब्लड बैंक, जीएमसीएच, सेक्टर 32, चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, भारत भूषण, राजकुमारी, दिव्या गुप्ता, दीपक शर्मा, गुलशन कुमार, सतगुरु प्रसाद, अजय सिंह, ऋषभ नारंग व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें