फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्टाें को लेकर दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- फोटो सहित
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब के मैचों की टिकटों की ब्रिकी शुरू

आईपीएल सीजन-12 का शनिवार से आगाज, ट्राइसिटी में टिकटों के लिए बनाए हैं सेंटर
- पहले दिन टिकट खरीदने के लिए लोगों की काउंटर पर लगी रही भीड़

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आईपीएल सीजन- 12 की शुरुआत शनिवार से हुई। किंग्स इलेवन पंजाब को इस बार 7 मुकाबले अपने घरेलू मैदान आई एस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेलने हैं। इन मुकाबलाें के लिए टिकटाें की ब्रिकी की शुरुआत शनिवार से हो गई। यह टिकट ट्राइसिटी के विभिन्न सेंटराें पर उपलब्ध हैं। पहले दिन आईपीएल मैच की टिकटाें को खरीदने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों ने काफी रुचि दिखाई। मोहाली के आई एस बिंद्रा स्टेडियम के गेट नंबर- 1 और गेट नंबर 4 पर टिकटों की ब्रिकी की व्यवस्था हैं। इसके लिए शनिवार को क्रिकेट प्रशंसक टिकटाें को खरीदने के लिए पहुंचे। ट्राइसिटी के अलावा आसपास के एरिया से भी लोग टिकटाें को खरीदने के लिए आए। पंजाब के कई शहराें से क्रिकेट प्रेमी मैच की टिकट हासिल करने के लिए विशेष तौर पर टिकट काउंटर तक पहुंचे। सुबह से ही यह लोग लाइनाें में लगे हुए थे। टिकट हासिल करने पर क्रिकेट प्रशंसकाें की खुशी देखते ही बनती थी।

यह है टिक्टाें के रेट
चेयर ब्लॉक नंबर-2 : 950 रुपये
वीआईपी नॉर्थ चेयर ब्लॉक नंबर-2 : 850 रुपये
मेंबर्स ब्लॉक : 1300 रुपये
नार्थ पैविलयन : 2500 रुपये
टैरेस : 3500 रुपये
कॉरपोरेट बॉक्स (सेमी हॉस्पेलिटी) : 7500
एसी लॉज : 8500 रुपये
कॉरपोरेट बॉक्स : 8500 रुपये



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें