फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

bathinda

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में शांतिपूर्ण पंचायती चुनाव
विज्ञापन

बठिंडा। रविवार को हुए पंचायती चुनाव जिले में भी शांतिपूर्ण रहे। हालांकि पचास से ज्यादा बूथों को जिला प्रशासन ने अति संवेदनशील करार दिया था। इसी के चलते कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। तलवंडी साबो रामपुरा भगता गोनियाना के तहत आते ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए लंबी कतारें लगी थीं। पोलिंग बूथों पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने पहचान पत्र देखने के बाद वोटर को बूथ की तरफ जाने दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बजुर्गों और महिलाओं में सहित युवाओं ने वोट डालने के लिए उत्साह दिखाया। 90 वर्षीय महिला मलकीत कौर ने वोट डालते हुए भारी उत्साह दिखाया और कहा कि चुनाव पांच साल बाद आते हैं, इसीलिए उन्होंने अपने एरिया के विकास के लिए वोट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें