मेयर मोदगिल के कार्यकाल की अंतिम सदन बैठक 17 को
चंडीगढ़। मेयर देवेश मोदगिल के कार्यकाल और इस वर्ष की अंतिम मासिक नगर निगम सदन की बैठक 17 दिसंबर को होगी। बैठक में पिछली बैठक में स्थगित किए गए एजेंडों के अलावा वेंडर्स के जब्त सामान पर जुर्माना राशि बढ़ाए जाने पर भी चर्चा होगी। वेंडर्स के जब्त सामान पर जुर्माना राशि बढ़ाकर पांच हजार रुपये किए जाने पर चर्चा होगी। अभी यह जुर्माना रािश 500 से 1000 रुपये तक वसूली हैं। इससे पहले भी जुर्माना राशि बढ़ाए जाने पर कई बार चर्चा हो चुकी है लेकिन पार्षदों द्वारा वेंडर्स को गरीब तबके का बता कर हर बार जुर्माना राशि बढ़ाने का प्रस्ताव पारित खारिज कर दिया जाता रहा है। पिछले महीने हुई सदन की बैठक में पेश किए गए कुल 26 में से केवल 3 प्रस्ताव ही पारित हो सके थे। बाकी के एजेंडा पर चर्चा भी नहीं हो पाई थी।