फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से आए कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा से आये कलाकार करेंगे रामलीला मंचन
विज्ञापन


चंडीगढ़। सेक्टर-27 के रामलीला कमेटी के मंच से मथुरा से विशेष रुप से आमंत्रित कलाकारों द्वारा रामलीला की जाएगी। रामलीला कमेटी सेक्टर-27 के अध्यक्ष धर्मपाल बंसल ने बताया कि अपने अस्तित्व के 55वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी श्री रामलीला कमेटी ने इस बार बृजवासी 35 ब्राह्मण कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। पिछले 30 वर्षों से रामलीला का मंचन कर रही है। कलाकारों की अगुवाई श्री राजनिधाराज कला केंद्र के विनोद चतुर्वेदी कर रहे हैं। कलाकारों में चार महिलायें भी शामिल हैं। जबकि इस समूची मंडली में 12 साल का आयुष से लेकर 60 वर्षीय राधे लाल भी शामिल हैं। ये सभी अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि क्योंकि सभी कलाकार ब्राह्मण परिवार से हैं इसलिए इन पूरे दस दिनो में कलाकारों द्वारा खानपान और व्यवहार का अत्यंत ख्याल रखा जाता है। इन दिनों कलाकारों के साथ ब्राह्मण कुक स्वयं का पकाया वैष्णव भोजन परोसते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें