फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेअदबी मामले में अकालियों के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने फूंका पुतला, गिरफ्तार की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग करते हुए रविवार को शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने शहर में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पुराने बस स्टैंड चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और ज्ञानी गुरबचन सिंह का पुतला फूंका। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन का अमला मौजूद रहा। धरने की अध्यक्षता इकबाल सिंह ने की। इस दौरान गुरचरण सिंह, बलराज सिंह रोडावाला, सुरिंदर सिंह मोठांवाला मौजूद थे। इस अवसर पर इकबाल सिंह ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हुई बेअदबी व इस मामले में आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठी संगत पर गोलियां चलाने के आदेश देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट पर अमल किया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार अगर कार्रवाई नहीं करती तो सिख संगठन अपने अधिकार लेना जानते हैं और इसके परिणाम भी गंभीर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें