आरपीटीसी के खिलाड़ियाें ने जीते 11 गोल्ड
स्टेट चंडीगढ़ सबजूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप
चंडीगढ़। स्टेट चंडीगढ़ सबजूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप आरपीटीसी के खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल बटोरे। इनमें 11 गोल्ड, 1 सिल्वर,1-ब्रांज मेडल शामिल है। टूर्नामेंट का आयोजन आंचल पब्लिक स्कूल 41 में आयोजित किया गया। इसमें सिटी के विभिन्न स्कूलाें और क्लबाें के खिलाड़ियाें ने शिरकत करते हुए मेडल जीते। गोल्ड जीतने वालाें में अंश, अभिजीत, शिवेन, विवेक, हिमांशु, त्रिशा, सहजप्रीत कौर, ऋशिता, मेहकप्रीत कौर, हिमानी, कृति। सिल्वर जीतने वालाें में एजल और ब्रांज जीतने वालों में अनवी शामिल रही।