फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के गोल्फर जाएंगे यूएस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-8 के गोल्फर जैनिशजीव सिंह यूएस किड्स गोल्फ टीन वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलेंगे। इस चैंपियनशिप का आयोजन 27 जुलाई से 29 जुलाई तक किया जाएगा। इस इवेंट का आयोजन पाइनहर्स्ट एनसी में होगा। इस चैंपियनशिप में प्रतिवर्ष 13-18 वर्ष आयु वर्ग के गोल्फरों को खेलने का मौका मिलता है। यह चैंपियनशिप गोल्फरों को चमकने का मौका देता है। इस चैंपियनशिप में स्किल चैलेंज, चैंपियनशिप प्ले के तीन राउंड और क्लोजिंग सेरेमनी होती है। इस दौरान टीन वैन हार्न कप, एक दिवसीय वैन हार्न कप, बेस्ट बाल टूर्नामेंट होगा। जैनिशजीव सिंह ऐस समर कप, आईजीयू नार्थ जैन चैंपियनशिप, मिल्खा जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें