फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलमंत्री ने तारूषी को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मंत्री ने तारुषि को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ताईक्वांडो खेल में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाली ब्रिटिश स्कूल की छात्रा तारुषि गौड़ को हरियाणा के खेलमंत्री अनिल विज ने वीरवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। तारुषि को इस रिकार्ड के लिए सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली इस छात्रों ने ताईक्वांडो में रिकार्ड बनाया है। इस अवसर पर कोरिया दूतावास ने भी तारुषि को प्रशंसा पत्र दिया। खेलमंत्री ने तारुषि को शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा राज्यपाल, कमिश्नर, एडीजीपी व मेयर भी तारुषि को सम्मानित कर चुकी हैं। तारुषि ने बताया कि उसका लक्ष्य और भी रिकॉर्ड बनाना है पर मुख्य लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। इस लक्ष्य के लिए अनिल विज ने तारुषि को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें