कालका। शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्राचीन श्री काली माता मंदिर में करीब 18000 श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन लग गई। मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि पहले नवरात्र पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने घट स्थापना कर हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। वहीं, एसडीएम कालका संयम गर्ग भी मां के दरबार में नतमस्तक हुए। सचिव ने बताया कि पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं द्वारा चांदी के 35 नग सहित कुल 6,18,938 का चढ़ावा अर्पित किया गया।