चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं, वहीं दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है। सिरसा और पानीपत में एक एक मरीज की मौत हुई है। 14 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है। इस समय एक्टिव मरीज 702 रह गए हैं, इनमे से 140 होम आइसोलेशन में हैं। रिकवरी डर 98.66 और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है।