फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा के 18 सांसदों ने उत्तर रेलवे के समक्ष रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के 18 सांसदों और छह प्रतिनिधियों ने उत्तर रेलवे के समक्ष अपने क्षेत्राधिकार में आ रही रेलवे संबंधी समस्याएं और प्रस्तावों पर महाप्रबंधक के साथ चर्चा की। बुधवार को चंडीगढ़ में फिरोजपुर और अंबाला रेलवे मंडलों के क्षेत्राधिकार से जुड़े लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने दोनों मंडलों के कार्यों की समीक्षा की और सांसदों की बात सुनी।
विज्ञापन

सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने बैठक में रेलगाड़ियों के अतिरिक्त स्टॉपेज, नई ट्रेनें चलाने, यात्री सुविधाओं में वृद्धि, स्टेशनों पर सुविधाओं के विकास, उचित स्वच्छता जैसी मांगें रखीं। इस अवसर पर अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया, फिरोजपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंध सीमा शर्मा भी मौजूद रहीं। अंबाला और फिरोजपुर मंडल के प्रबंधकों ने अपने मंडलों की विकासात्मक गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें