फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी में रेडवुड रिसोर्ट से करीब दो किमी की दूरी पर एक अज्ञात वाहन चालक ने बीते सोमवार की रात करीब 10 बजे चंडीगढ़ नंबर की एक कार को टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक कार को पीछे से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगे से कार किनारे के पहाड़ से जा टकराई। कार चालक पंचकूला के सेक्टर-14 निवासी विवेक बूरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार नंबर सीएच01बीएन-3646 से जानकार अभिषेक और अंकित मोर सहित जा रहे थे। लेकिन उक्त रिसोर्ट के करीब दो किमी की दूरी पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी कार को एक मोड़ पर पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें