(व्हाट्सअप से आई न्यूज। साथ में फोटो)
किशनगढ़ के 100 से ज्यादा घरों में पानी की सप्लाई बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गर्मी शुरू होते ही किशनगढ़ में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। हाउस नंबर 462 से लेकर 580 तक के मकानों के लोग एक हफ्ते से पानी की कमी से जूझ रहे हैं। यहां के लोगों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई पूछने नहीं आया है। कुछ जगहों पर दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोग बीमार भी हो रहे हैं। किशनगढ़ निवासी चमनलाल व अन्य लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाले, ताकि यहां के लोग राहत की सास ले सकें।