फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएम कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव, 43 छात्राओं का सिलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो सहित)
विज्ञापन


एमसीएम कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव, 43 छात्राओं का सिलेक्शन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-36ए स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन की प्लेसमेंट सेल ने शनिवार को एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें प्रतिष्ठित संस्थाओं ने 43 छात्राओं का रोजगार के लिए चयन किया। तीन अलग अलग प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान आर्किड इंटरनेशनल स्कूल, फिट किड्स एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड और क्विक रिलेशंस ने शिक्षक, क्रिएटिव मूवमेंट विशेषज्ञ और पीआर अधिकारी के पदों के लिए छात्राओं को नियुक्त करने के लिए कॉलेज परिसर का दौरा किया। 40 छात्राओं को आर्किड इंटरनेशनल स्कूल, 2 को फिटकिड्स द्वारा और 1 को क्विक रिलेशन्स द्वारा चुना गया। ड्राइव की शुरुआत प्री-प्लेसमेंट प्रेजेंटेशन के साथ हुई। इसके बाद लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर में सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। छात्राओं को उनके चयन पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें