स्कूल की खबर
---------------------
(फोटो सहित)
सालों बाद स्कूल पहुंचे पुराने छात्र, यादें हुईं ताजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-8सी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 50 से ज्यादा पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। यह सभी पूर्व छात्र 1992 से 2018 के बैच के थे। स्कूल में पहुंचकर सबने पुराने दिनों को याद किया और स्कूल में बिताए पलों को एक-दूसरे से साझा किया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने कई खेल भी खेले। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई। इसके बाद पूर्व स्टूडेंट्स ने बास्केटबाल का मैच खेला। इसके अलावा म्युजिकल चेयर व अन्य कई खेल भी खेले गए। छात्रों ने स्कूल की पुरानी यादें एक दूसरे से सांझा की। प्रिंसिपल जसकिरन हारिका सभी पूर्व स्टूडेंट्स से मिलीं और उन्होंने पूर्व छात्रों के अनुभव भी सुने।