स्कूल की खबर
----------------------
(फोटो सहित)
अंचल मिस और हर्षदेव चुने गए मिस्टर देव समाज
चंडीगढ़। सेक्टर-21सी स्थित आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने बारहवीं कक्षा के छात्रों को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर ग्यारहवीं के छात्रों ने कई गानों पर डांस किया और रंगारंग कार्यक्रम पेश कर माहौल का खुशनुमा बना दिया। वहीं, बारहवीं कक्षा के छात्रों ने अपनी मॉडलिंग स्किल्स को रैंप पर प्रदर्शित किया। लड़कियों के ग्रुप से, अंचल को मिस देव समाज, अभिजीत को मिस पर्सनैलिटी और पलक को मिस रेट्रो का टाइटल दिया गया। वहीं, लड़कों की श्रेणी में, हर्षदेव गुरिया को मिस्टर देव समाज, अभिनव को मिस्टर पर्सनैलिटी और शहजाद को मिस्टर रेट्रो का खिताब मिला। बारहवीं कक्षा के छात्रों ने स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों और अपने साथियों का आभार व्यक्त किया। प्रिंसिपल लवलीन बेदी और चीफ कोआर्डिनेटर सबीहा ढिल्लों मंगत ने जाते हुए बैच के स्टूडेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।