फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में बनाया जा रहा मिनी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन


पीयू में बनाया जा रहा मिनी पार्क
सबहेड
नए साल में मिलेगा तोहफा, दस लाख रुपये होंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में पार्क तो जगह-जगह बने हैं लेकिन जहां जरूरत महसूस हो रही है, वहां नहीं थे। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्वॉयज हॉस्टल नंबर दो के सामने मिनी पार्क बनाने का काम शुरू कराया गया है। बताते हैं कि इस पार्क पर दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां फूलदार पौधों की कई किस्में लगाई जाएंगी। साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय का लोगो भी इसमें फूलों के जरिए बनाया जाएगा। नए साल में इस पार्क का शुभारंभ किए जाने की संभावना है। मालूम हो कि पीयू का रोज गार्डन फेमस है। इसमें दो हजार से अधिक पौधे लगे हुए हैं। गुलाब की कई प्रजातियां लोगों को यहां आकर्षित करती हैं। इसी के पास हर्बल पार्क भी बना हुआ है। इसमें औषधीय पौधे लगाए गए हैं। इसी तरह खेल मैदान के आसपास भी पार्क बने हुए हैं। हर डिपार्टमेंट के बाहर खाली जगहों को भी पार्क का रूप दिया गया है। इस मिनी पार्क के बनने से परिसर और खूबसूरत होगा और लोगों को लुभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें