गाजे-बाजे के साथ निकली राम बारात
चंडीगढ़। सेक्टर-20 के आजाद ड्रामाटिक क्लब की ओर से वीरवार को गाजे-बाजे के साथ राम बारात निकली। कांग्रेस नेता एसएस लक्की और पार्षद राजेश गुप्ता बिट्टू ने भगवान की आरती की। वीरवार दोपहर सेक्टर-20 के पंडाल से तीन रथ, दोपहिया वाहनों और कारों के काफिले में राम बारात निकाली गई। राम बारात का सेक्टर-20 में भव्य स्वागत हुआ। आजाद ड्रामाटिक क्लब एवं दशहरा कमेटी के डायरेक्टर परमजीत सिंह पम्म ने बताया कि 11 घरों में बारात का स्वागत हुआ। राम बारात के बाद शाम को मंच पर सीता स्वयंवर का मंचन हुआ।