डेंगू के तीन केस आए सामने
सबहेड
अब तक कुल 41 मरीज मिल चुके हैं, लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डेंगू के तीन केस सामने आए हैं। दो केस दड़वा गांव के हैं, जबकि तीसरा केस सेक्टर 38 से आया है। तीनों केसों को मिलाकर डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 41 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया दफ्तर ने बताया कि रुक-रुक हो रही बारिशों से केस में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। बारिश होने वाली उमस डेंगू के मच्छरों को पनपने के लिए अनुकूल होते हैं। ऐसे में लोगों को खुद से सतर्कता बरतनी होगी। डेंगू के अलावा चिकनगुनिया के तीन और मलेरिया के अब तक 37 मरीज सामने आ चुके हैं।
ऐसे बचें डेंगू से
-अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
-कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य निकालें व उन्हें रगड़कर साफ करें
-घरों की छतों पर बेकार बर्तन, टिन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले व ड्रम न फेंके
-छत पर बनी पानी की टंकी की ढक्कन लगाकर बंद रखें
-जमीन के अंदर बनी पानी की हौदी को हर हफ्ते साफ करें
-घर में रखे गमलों, बोतलों में लगाए गए पौधों के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें
-बुखार आने पर तुरंत निकट की डिस्पेंसरी या अस्पताल में संपर्क करें।