पीसीए में किंग्स इलेवन ने किया अभ्यास
चंडीगढ़।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बुधवार को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में अभ्यास किया। होम ग्राउंड पर पंजाब को तीन मुकाबले खेलने हैं। आईपीएल-11 के अन्य मुकाबले देश के अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे। बुधवार को कप्तान आर अश्विन टीम से जुड़े। अभ्यास सत्र के दौरान टीम के हेड कोच बैड हॉज, गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद केसाथ टीम के कप्तान आर अश्विन भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने नेट पर गेंदबाजी में हाथ अजमाए।