फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशे के खिलाफ अभियान में 17 हुक्का बारों पर पड़े छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचकूला में 17 हुक्का बारों में छापे मारने के लिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पंचकूला के उप पुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। इसमेंं निरीक्षक कर्मवीर सिंह और उप निरीक्षक राजेश कुमार व निरीक्षक सतबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार की टीमों ने सर्च अभियान चलाया। इसमें 10 हुक्का बार बंद मिले और 7 हुक्का बारों पर तलाशी की गई। तलाशी में कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
इस कार्रवाई को लेकर ओपी सिंह ने कहा कि हरियाणा से नशे का खत्म करूंगा और इसके लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं। भविष्य में भी यह अभियान संपूर्ण हरियाणा में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णतया गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें