फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होटल में जुआ खेलते 17 काबू, 81 हजार की नगदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-5 के होटल में जुआ खेलने के मामले मेंं 17 आरोपियोंं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 81 हजार कैश व जुए का सामान बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सूचना मिली कि सेक्टर-5 स्थित होटल स्विस लॉज के कमरे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने रेडिंग पार्टी तैयार की, जिसमें सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की अगुवाई में मौके पर दबिश दी। होटल के भीतर प्रवेश कर जांच करने पर 17 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान अनीश और दीपक अरोड़ा सेक्टर-27डी चंडीगढ़, रायपुर खुर्द निवासी गोविंदा, लुधियाना के रोहित, सारंग खुराना, सोनू तनेजा, तरुण कुमार और अनुराग मोहाली, हन्नी कपूर जितेंद्र कुमार शम्मी और आसु , पिंजौर का रोहित, बठिंडा का सुखपाल सिंह, पंचकूला सेक्टर-21 के रश्मी कुमार, दीपक कालरा और दिल्ली के राजकुमार दिल्ली के रूप में हुई है।पुलिस ने नौ ताश की गड्डियां, 81 हजार कैश साथ ही प्लास्टिक की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री भी जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में जुआ अधिनियम 2025 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें