पंचकूला। जिले में मंगलवार को 1671 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 821 को पहली डोज जबकि 850 को दूसरी डोज लगाई गई। पंचकूला में 12550 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को लगाई गई जबकि 20209 फ्रंटलाइन वर्करों को डोज लगाई गई। वहीं 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों को अब तक 378803 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। सोमवार को वैक्सीन 21 सरकारी और तीन निजी अस्पतालों में लगाई गई। इसमें से 17 सरकारी और चार निजी केंद्रों में वैक्सीन लगाई गई है।