फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में 100 लोगों की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग के प्रजनन और बाल स्वास्थ्य देखभाल विंग द्वारा एनीमिया का पता लगाने, उपचार व रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानोें पर एनीमिया की जांच के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बापू धाम कालोनी में शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। शिविर में 100 लोगों की जांच की गई और एनीमिक पाए गए रोगियों को उपचार दिया गया। योजना के तहत नए लाभार्थियों की पहचान की गई और लागू के रूप में प्रोत्साहन के लिए पंजीकृत किया गया। आईईसी अभियान के तहत 856 व्यक्तियों को हाथ धोने, पोषण और विभिन्न योजनाओं के बारे में परामर्श दिया गया। अब 14 मार्च को मलोया, 18 मार्च को सीडी सिटको, 19 मार्च इंदिरा कालोनी, 22 मार्च को ईडब्ल्यूएस धनास में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें