पांच फ्लाइटें रही लेट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पांच फ्लाइटों का संचालन तकनीकी कारणों से देरी से हआ। जेट एयरवेज की दोपहर 12.25 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 50 मिनट देरी से गई। वहीं स्पाइस जेट की दोपहर 12.35 बजे श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 40 मिनट देरी से गई। दोपहर बाद 4.10 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट 50 मिनट देरी से गई। रात को 7.20 बजे स्पाइस जेट की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1.10घंटे देरी से गई। वहीं शाम को 7.05 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 30 मिनट देरी से गई।