फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर रहे व्यक्ति से छीनी चेन, झपटमार हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बाइक सवार अज्ञात झपटमार सैर कर रहे एक व्यक्ति से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। झपटमारों ने वारदात को सुबह करीब साढ़े 6 बजे अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर झपटमारों का सुराग तलाशने का प्रयास शुरू कर दिया है। शिकायतकर्ता सेक्टर-27 निवासी बंसी लाल ने पुलिस को बताया है कि वह सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर से मॉर्निंग वाक पर निकले थे। उसी दौरान उनके पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने उनके गले से चेन खींची और फिर दोनों झपटमार तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें