फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने मंगलवार को थाना पिंजौर में दर्ज कार चोरी के एक मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों में जींद निवासी धंबू राम, नरेश कुमार और पिंजौर निवासी अरविंद कुमार हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चुराई गई कार भी रिकवर कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इसके बाद उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दर्ज मामले के अनुसार गांव खड़ग मंगौली निवासी अमरजीत आठ जून को कार में सवार होकर पिंजौर निवासी दोस्त राजिन्द मेहता से मिलने गए थे। उन्होंने अपनी कार रविदास मंदिर के समीप नालागढ़-बद्दी रोड, पिंजौर पर खड़ी की थी। लेकिन जब रात करीब एक बजे वह लौटे तो उन्होंने कार को गायब पाया। अमरजीत ने थाना पिंजौर में चोरी का केस दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें