पंचकूला। छोटे बच्चों को पीटने से रोकने पर लोहे की रॉड से मारकर दुकान पर काम करने वाले रवि को शरारती तत्वों ने घायल कर दिया। रवि की शिकायत पर मनसा देवी थाने की पुलिस ने बजरंगी, हनी पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रवि ने बताया कि प्रसाद की दुकान पर मनसा देवी में काम करता है। बजरंगी का बेटा हनी छोटे बच्चों को किसी बात को लेकर पीट रहा था। मैने उसे रोका तो उसने मेरे से बहस की। इस पर रवि को उसका दोस्त बबलू वहां से बुला ले गया। इसके बाद आरोपी बजरंगी, उसका बेटा हनी और तीन अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद रवि को मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रवि की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी हेड एएसआई मोहन खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।