फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में एलआईसी रोजगार मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय कालका द्वारा 8 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कार्यालय कालका के सामने सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा। यह जानकारी शाखा प्रबंधक पीएस. रूलिया ने दी। शाखा प्रबंधक पीएस. रूलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेले में महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। सहायक शाखा प्रबंधक गुरदेव चौधरी और सहायक शाखा प्रबंधक डीके जैन ने बताया कि इस मेले में आरसीए व सीसीए की भर्ती की जाएगी, इस भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को कमीशन के साथ मासिक भत्ता भी दिया जाएगा। मासिक भत्ता आरसीए को 5 हजार व सीसीए को 6 हजार रुपये एक वर्ष तक कमीशन के अलावा दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति इसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो, अपने सभी सर्टिफिकेट और पैन कार्ड लेकर शाखा कार्यालय कालका के सामने साक्षात्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें