फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी कट्टे व जिंदा कारतूस समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क के समीप से शनिवार को गुप्त सूचना पर एक युवक को देसी कट्टे व जिंदा कारतूस समेत अरेस्ट किया है। आरोपी गुरुद्वारा रोड, पिंजौर निवासी पीयूष पिपलानी है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है, ताकि उसके देसी कट्टा लेकर घूमने का मकसद पता चल सके। गौरतलब है कि आरोपी 25 मई को पिंजौर में कुछ लोगों को डराने के मकसद से उन पर फायरिंग कर फरार हुआ था। पिंजौर पुलिस को भी इस केस में आरोपी की तलाश थी। फिलहाल सेक्टर-5 थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। इसके बाद पिंजौर थाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उससे अपने केस के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें