फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, हुई प्रेग्नेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला थाना पुलिस के समक्ष शनिवार को एक ऐसा मामला आया, जिसमें एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर डाला। लेकिन मामले का पता उस समय लगा, जब शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द उठा। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल-6 ले जाया गया, जहां उसके प्रेग्नेंट होने का पता लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-5 स्थित महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला पुलिसकर्मियों ने किशोरी से दोस्ताना माहौल में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कोठियों में साफ-सफाई का काम करती है। बताया कि पवन नामक एक युवक से उसकी जान पहचान हुई। बताया कि पवन शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। महिला थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें